
क्रिकेट प्रेमियों ने कल मुंबई इंडियंस की ट्विटर की टीम को आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंन आईपीएल2020 को फिक्स का आरोप भी लगाया। कल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच था। जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में हराया। शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छे रन बटोरे किंतु मुंबई इंडियंस ने सूझबूझ के साथ मैच जीता।
खबरों के अनुसार मैच के शुरू होते ही मुंबई इंडियंस की ट्विटर की टीम ने एक ट्वीट किया के दिल्ली कैपिटल्स 19.5 ओवर में 163 रन पर है। बाद में गलती को देख मुंबई इंडियंस ने तुरंत ट्वीट को हटा दिया। लेकिन दिल्ली ने 20 ओवर में 162 रन ही बनाए। जिससे खेल प्रेमियों ने मुंबई इंडियंस के पुराने ट्वीट की तुलना करनी चालू कर दी। अब यह ट्वीट आपको कहीं नहीं मिलेगा किंतु कुछ खेल प्रेमियों ने उस ट्वीट का फोटो खींच कर अपने पास रख लिया तथा सब के साथ साझा किया।

बता दें कि यह ट्वीट मुंबई इंडियंस ने किया या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है किंतु इस तरह के आरोप से आईपीएल का मजा किरकिरा हो जाता है। आने वाले समय में हो सकता है कि मुंबई इंडियंस और आईपीएल अपनी तरफ से इसको लेकर के कोई सफाई भी जारी करें। आज शारजाह में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच होगा।